फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 फरवरी को होगी तनावमुक्त परीक्षा,शिक्षा विभाग ने परीक्षा को लेकर जारी किए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग 23 फरवरी को लेगा तनावमुक्त परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की कक्षा दसवीं और बाहरवीं बोर्ड की परीक्षाओं में बैठने वाले परीक्षार्थियों को सफलता हासिल करने के लिए तनावमुक्त परीक्षा का शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम तय कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा पंचकूला की ओर से जारी पत्र में सभी खंड शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी को राजकीय हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के बच्चों में आत्मविश्वास के साथ तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने के लिए 23 फरवरी को शैक्षणिक पर्यवेक्षण का आयोजन करने का निर्देश जारी किया है। पर्यवेक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को परीक्षा में बिना नकल के सफलता हासिल करने के लिए प्रेरक संदेश देने व परामर्श प्रदान करना है। विभाग की ओर से जारी पर्यवेक्षण से बच्चों को अपनी परीक्षा की योजना बनाने, समय सारिणी बनाने, लक्ष्य निर्धारित करने तथा क्रमवार प्रयास करते हुए लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। इसके लिए विभाग की ओर से वीडियो संदेश को वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाया गया है। जिससे बच्चों को परीक्षा में सहजता का अनुभव होगा तथा दबाव एवं तनावमुक्त होकर परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए बाकायदा एक 1215 कार्यक्रम अधिकारियों के दल का भी गठन किया गया है। इस दल में शिक्षा विभाग के कार्यक्रम अधिकारी समेत शिक्षा सदन के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। 1215 सदस्यों का दल एक ही दिन अपने क्षेत्राधिकार के दो स्कूलों में भ्रमण करेंगे। समूह ने बाकायदा बच्चों के लिए मंत्रणा के लिए बिंदु भी तैयार कर लिए है।
विज्ञापन


वर्जन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह सांगवान ने बताया कि शिक्षा विभाग की इस अच्छी पहल से बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले बच्चों को तनावमुक्त परीक्षा की योजना की जानकारी मिलने से परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते है। इस परीक्षा में जिले के सभी सरकारी स्कूलों के दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्र छात्राओं को शामिल किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें