फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अधिक एप्पल बेर लगाने के लिए किसानों को प्रेरित करें-सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद धर्मवीर ने किसानों को बताये एप्पल बेर के फायदे
विज्ञापन


अमर उजाल ब्यूरो
नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने शनिवार को स्थानीय पंचायत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ली। बैठक से पूर्व पुलवामा में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अधिकारियों को सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों की सूची अविलंब तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अधिकारी जिले में हो रहे विकास कार्यों का लगातार निरीक्षण करें व विकास कार्यों में तेजी लाएं जिससे निर्धारित अवधि में विकास कार्यों को साकार रूप दिया जा सके। सिंह ने जिला बागवानी अधिकारी को कहा कि जिले में अधिक से अधिक एप्पल बेर लगाने के लिए किसानों को प्रेरित करें ताकि किसानों की आमदनी को अत्यधिक बढ़ावा मिल सके। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. मनदीप यादव ने बताया कि जिले में कुछ स्थानों पर एप्पल बेर लगाए गए हैं। उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। सांसद ने कहा कि अधिकारियों को विकास कार्यों को पूरा करवाने में कोई दिक्कत आती है तो मुख्यालय को अवगत करवाएं। जिला समाज कल्याण अधिकारी से जिले में प्राप्त कर रहे बुढ़ापा पेंशन, विकलांग व विधवा पेंशन वितरण के अलावा उज्जवला योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वच्छ भारत मिशन, लॉजिस्टिक हब समेत अन्य विकास कार्यों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निदान करें। इस अवसर विधायक ओमप्रकाश यादव, डीसी डॉ. गरिमा मित्तल, एसडीएम जगदीश शर्मा, अजीत सिंह, सुमन यादव के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें