वेतन कटौती के विरोध में पार्टटाइम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले लघु सचिवालय में आयुर्वेद विभाग के पार्ट टाइम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वेतन कटौती के विरोध में धरना मंगलवार 16वें दिन भी धरना जारी रहा।
कार्यकारी प्रधान मनोज कुमार ने धरने पर बैठे पार्ट टाइम कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई के अनुसार कर्मचारियों का वेतन बढ़ना चाहिए न कि कम करना चाहिए, लेकिन महेंद्रगढ़ जिले में यह बात बिल्कुल विपरीत हो रही है। यहां के पार्ट टाइम कर्मचारी को 1500 से 3000 रुपए वेतन पिछले साल की बजाय कम मिला रहा है। यदि कर्मचारियों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द नहीं हुआ तो सर्व कर्मचारी संघ का एक-एक कार्यकर्ता इनके समर्थन में सड़कों पर होंगे। इस अवसर पर रत्नी देवी, ज्वाला देवी, लक्ष्मी, अनिता, मनोज, उदयसिंह, सुनील, रूपेश, सरजीत, जयसिंह, हरिराम, राजपाल, अजय, सरजीत, रतीराम आदि उपस्थित थे।