फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक सोच के साथ शुरू होगी विकास योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सकारात्मक सोच के साथ शुरू होंगी विकास योजनाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिले में विकास कार्यों में और अधिक तेजी लाई जाएगी। इससे आम जनता को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह बात उपायुक्त गरिमा मित्तल ने मंगलवार को पत्रकारों से कही।
विज्ञापन

उन्होंने जिले की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और स्वच्छता को प्राथमिकता बताया। जिले की सभी ऐतिहासिक धरोहरों का वे स्वयं दौरा करेंगी। इसके बाद उनके संरक्षण के लिए योजना बनाई जाएगी। साथ ही जिले की धरोहरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के प्रयास होंगे। उपायुक्त ने कहा कि जिले में आवारा पशुओं को गोशाला और नंदीशाला में भेजने की व्यवस्था पर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की है। इस काम को पूरी गंभीरता के साथ किया जाएगा। जिले में स्वच्छता पखवाड़े के दौरान शहरों और गांवों में एक साथ संगठित तरीके से साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा। डीसी ने कहा कि जो भी योजनाएं बनेगी वे सकारात्मक सोच के साथ शुरू की जाएंगी। इसमें मीडिया भी अपनी जिम्मेदारी सकारात्मक तरीके से निभाए। उन्होंने कहा कि जिले में डी-प्लान के तहत अभी तक 60 फीसदी बजट खर्च हुआ है। उनका प्रयास रहेगा कि इस लक्ष्य को और बढ़ाया जाए, ताकि जिले को और अधिक पैसा केंद्र से मिले। उपायुक्त ने कहा कि जिले की सड़कों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाएगा। ओवरलोड वाहनों पर पूर्णतया शिकंजा कसा जाएगा ताकि हादसों पर अंकुश लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें