फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चोरी की घटनाओं को रोकने व मामले की जांच करने के लिए एसपी को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भैंस चोरी हो रही हैं। इन घटनाओं की जांच करवाने की मांग को लेकर सोमवार को ग्राम पंचायत माजरा कला, दुलोठ अहीर, खातौदड़ व अनेक गांव के लोगों ने पुलिस अधीक्षक अनिल धवन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने भैंस चोरी की घटनाओं की जांच कराने की मांग की है।
अनेक गांव के सरपंचों व ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर अवगत करवाया कि जिले में पिछले कुछ दिनों से भैंस चोरी होने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ग्राम माजरा कलां में गत 16 अगस्त को सुरेश कुमार की प्रात: दो ओर तीन बजे के बीच एक भैंस कटड़ी चोरी हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को देकर सदर थाना महेंद्रगढ़ में एफआईआर दर्ज करवाई। उसी दिन गांव दुलोठ अहीर में लगभग रात 12 बजे हरिकिशन की एक भैंस चोरी हुई। जिसकी एफआईआर भी सदर थाना महेंद्रगढ़ में दर्ज की हुई तथा उसी दिन गांव खातौदड़ा में भी रात को लगभग एक बजे के आसपास ओमप्रकाश की भैंस चोरी करने का भी प्रयास किया। लेकिन भैंस की आवाज व कुत्तों के भौंकने से मालिक आंख खुल गई। जिसे देखकर चोरी भागने में सफल हो गए। हरिकिशन ने अपने मोटरसाइकिल से बुडीन गांव तक चोरों का पीछा किया। जब हरिकिशन ने गाड़ी रोकने की कोशिश की तो चोरों ने गाड़ी उसको टक्कर मार दी। जिसमें हरिकिशन को चोट भी आई, लेकिन उसी दौरान हरिकिशन ने गाड़ी चालक की शक्ल भी देख ली। उसी आधार पर अगले दिन दुलोठ अहीर से भालोठ जाने वाले रास्ते पर इंडियन आयल के पैट्रोल पंप पर सीसीटीवी फुटेज में चेक किया गया तो वहीं गाड़ी ओर वही चालक उसमें साफ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि जब अगले दिन फुटेज व तस्वीर को दुलोठ अहीर की पंचायत में आसपास के लोगों को दिखाया गया तो उसकी पहचान खातोदड़ा निवासी एक युवक के रूप में हुई। उसे पंचायत में 19 अगस्त को बुलाया गया तो उसने पंचायत में अपना जुर्म कबूल भी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद पंचायत ने पुलिस को सूचित किया। जिस पर पुलिस उसे सदर थाना महेंद्रगढ़ लेकर आई। उसके बाद गांव दुलोठ अहीर व माजरा कलां की पंचायत व पीड़ित व्यक्ति शाम तक थाने में बैठे रहे। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। उन्होंने कहा कि इन चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मांग कि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच की जाएं ओर अपराधियों को दो दिन में गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा तीनों ग्राम की पंचायत व क्षेत्र के लोग प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाऐंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत माजरा कलां, ग्राम पंचायत दुलोठ अहीर व ग्राम पंचायत खातौदड़ा तीनों के सरपंच व पंचों सहित वेदप्रकाश, अजीत सिंह, सुमेर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अतर सिंह, सत्यपाल, जगराम, कुलदीप सरताज गु्रप पीआरओ, अनिल कुमार, जोगेंद्र, सूबराम, दयानंद, कन्हैया लाल, सत्यनारायण, मुंशीराम, घीसाराम, सज्जन सिंह, सूबे सिंह, कंवर सिंह, कृष्ण, जितेश कुमार व छोटाराम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें