फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महेंद्रगढ़ में 169 अमृत सरोवरों का होगा निर्माण : प्रभाकर

Sat, 08 Feb 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 26अधिकारियों की बैठक लेते हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के वाइस
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा तालाब और अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन प्रभाकर वर्मा ने कहा कि अमृत सरोवर सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम है। भूमिगत जल सुधार के लिए सरकार के प्रयासों से जिला महेंद्रगढ़ में बहुत बड़ा बदलाव आया है। इसके महत्व को देखते हुए सभी विभागों के अधिकारी निर्माण अधीन तालाबों के कार्य को जल्द पूरा करवाएं। शुक्रवार को प्रभाकर वर्मा लघु सचिवालय में भूमिगत जल सुधार की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में कुल 169 अमित सरोवरों का निर्माण किया जाना है। अब तक 89 का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इनमें 70 मनरेगा तथा 19 पंचायती राज द्वारा बनवाए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की अमृत सरोवर के निर्माण के बाद इसके रखरखाव के लिए पंचायत को लगातार प्रोत्साहित करें। अमृत सरोवर ने केवल भूमिगत जल सुधार में भूमिका निभा रहे हैं बल्कि गांव में भ्रमण करने का केंद्र बिंदु भी बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने इस कार्य के लिए बजट उपलब्ध करवा दिया है। अब इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराएं। इस बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार तथा डीपीओ हरि प्रकाश बंसल के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें