फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ का आज कनीना खंड में चुनाव, 8 को महेंद्रगढ़ खंड के होंगे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सर्व कर्मचारी संघ जिला महेंद्रगढ़ जिले में बुधवार 6 मार्च को कनीना खंड के चुनाव पीएचसी कनीना में सुबह 11 बजे होगा। महेंद्रगढ़ खंड के चुनाव 8 मार्च को हुड्डा पार्क में 11 बजे, नारनौल खंड के चुनाव 14 मार्च को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नारनौल में 11 बजे करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन

संघ के प्रवक्ता सुजान मालड़ा और जिला सचिव किरोड़ी मल सैनी ने संयुक्त रूप से बताया कि सर्व कर्मचारी संघ में रोडवेज, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सिंचाई, नगरपालिका, आंगनबाड़ी, मिड-डे मील, एनएचएम, एमपीएचडब्ल्यू, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, चतुर्थ श्रेणी, पार्ट टाईम, एजुसेट चौकीदार, हेमसा, वन विभाग सहित 112 विभागीय संगठनों के कर्मचारी इस चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। खंड स्तर के चुनाव पूरे होने के बाद जिला स्तर के चुनाव करवाएं जाएंगे। नांगल चौधरी और अटेली खंड के चुनाव कराए जा चुके हैं। स्कूल पार्ट टाइम कर्मचारियों के कम हुए वेतन को लेकर और एजुसेट चौकीदारों को हाईकोर्ट के आदेशों की पालना करवाने के लिए बकाया एरियर जल्द से जल्द दिलवाने और अन्य मांगों को लेकर जिला मुख्यालय नारनौल के लघु सचिवालय परिसर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में एक दिन का धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें