फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 64 परीक्षा केंद्रों पर सात मार्च से होगी हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा सात मार्च से शुरू होने जा रही है। जिले में परीक्षा 64 सेंटरों पर होगी और करीब दस हजार छात्र शामिल होंगे। मंगलवार को सभी केेंद्र अधीक्षकों को परीक्षा सामग्री वितरित की गई। सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स पर डीईईओ अजीत सिंह सांगवान, कार्यवाहक डीईओ विजेंद्र श्योरण समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर डीईईओ ने सभी केंद्र अधीक्षकों से कहा कि परीक्षा में नकल नहीं होनी चाहिए। इसके लिए केंद्र अधीक्षक पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर भी परीक्षा जांच के लिए टीमें बनी हुई हैं। बेहतर होगा कि टीचर अपने स्तर पर नकल रोके। यदि कोई शरारती तत्व नकल कराने का प्रयास करता है तो उस पर पुलिस कार्रवाई कराएं। कार्यवाहक डीईओ ने बताया कि महेंद्रगढ़ में एक सैनी स्कूल बंद होने से एमएसडी स्कूल में कर दिया गया है। उन्होंने सभी केंद्र अधीक्षकों से कहा कि किसी भी कीमत में नकल न होने दे। दूसरा बच्चों को टेंशन फ्री परीक्षा देने में सहयोग करें। दूसरी ओर परीक्षा में अब फर्जी विद्यार्थियों को बैठने से रोकने व नकल से बचाव के लिए एडमिट कार्ड पर उनके अभिभावकों के साइन करवाने जरूरी है होंगे। साथ ही रंगीन एडमिट कार्ड पर रंगीन फोटो लगाकर उसे अटेस्टेड करवाना होगा। इसमें खास बात यह है कि परीक्षा में उपस्थित होने वाले स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर इनविजिलेटर के सामने ही करवाए जाएंगे। ताकि किसी स्टूडेंट्स के स्थान पर कोई अन्य परीक्षार्थी परीक्षा न दे सकें। विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस में आना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को अपने-अपने स्कूलों की यूनिफार्म में एंट्री दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें