फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात 8 बजे होगा चांद का दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। करवा चौथ का पर्व शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को बाजारों में काफी रौनक दिखाई दी। महिलाएं दिन भर बाजार में खरीददारी करती नजर आईं। सबसे ज्यादा भीड़ सराफा बाजार, साड़ी की दुकानों और ब्यूटी पार्लर पर देखी गई। वहीं, गिफ्ट की दुकानों पर भी करवा चौथ को लेकर लोगों की खासी भीड़ रही। महेंद्रगढ़ में महिलाएं 27 अक्तूबर को रात आठ बजे चांद का दीदार कर सकेंगी।
करवा चौथ के पर्व पर महिलाएं अपने सजना के लिए सजने संवरने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर ब्यूटी पार्लर पर खासी भीड़ दिखाई दी। सुबह से लेकर शाम तक शहर के जाने माने ब्यूटी पार्लर महिलाएं अपनी बार के इंतजार में बैठी रही। इस मौके ब्यूटी पार्लर की ओर से 30 प्रतिशत छूट की स्कीम भी चलाई हुई है।
विज्ञापन


ये रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त
27 अक्तूबर को सुहागिन महिलाओं का पवित्र करवाचौथ का व्रत है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को हर साल करवाचौथ मनाया जाता है। महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और शाम को चांद दर्शन कर उसे अर्घ्य देकर ही कुछ ग्रहण करती हैं। पति और पत्नी के प्रेम पर आधारित करवा चौथ बहुत ही पावन पर्व माना गया है। पंडित रवि दत्त के अनुसार महेंद्रगढ़, अटेली और नारनौल में रात 8:00 बजे चंद्रोदय होगा। जबकि सतनाली में 8:01 बजे चंद्र दर्शन होंगे। उन्होंने बताया कि कथा सुनने का शुभ समय दोपहर 2:15 बजे से 3:15 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन


ऐसे करें पूजा
इस दिन गेहूं या चावल के दाने हाथ में लेकर कथा सुननी चाहिए। मिट्टी के करवे में गेहूं, ढक्कन में चीनी एवं उसके ऊपर वस्त्र आदि रखकर सास, जेठानी को देना चाहिए। रात में चंद्रमा उदय होने पर छलनी की ओट में चंद्रमा का दर्शन करके अर्घ्य देने के पश्चात व्रत खोलना शुभप्रद रहता है। शास्त्रों के अनुसार महाभारत काल में द्रोपदी ने अर्जुन के लिए यह व्रत किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें