फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसो के छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बाहर इनेसो ने छात्र संघ चुनाव और कॉलेज की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। लगभग आधे घंटे तक कॉलेज का गेट बंद रखने के बाद भी कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई बाहर नहीं आया। इसके बाद विद्यार्थी कॉलेज परिसर के अंदर चले गए तो वहां लेक्चरर ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एक लेक्चरर ने विद्यार्थियों को धमकाया तो छात्र भड़क गए। इस पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे प्राचार्य एलएन शर्मा ने सभी को शांत किया। साथ ही कॉलेज की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से छात्र संघ चुनाव के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने की बात कही है।
विज्ञापन

इनसो के उपाध्यक्ष अर्जुन तंवर, अभिषेक, रिंकू यादव, विकसित राव, सुनील ने बताया कि महाविद्यालय में टंकी तो है, लेकिन परिसर में एक भी वाटर कूलर नहीं है। कॉलेज के सामने हरियाणा रोडवेज बसें नहीं रुकती। इस कारण विद्यार्थियों को परेशानी होती है। इसके संबंध में पहले भी बताया जा चुका है, लेकिन बसें नहीं रुक रहीं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में टॉयलेट की सफाई महीनों में होती है। इस दौरान वहां दुर्गंध बनी रहती है। वहां से गुजरना तक दुश्वार हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को बार बार अवगत करवाने के बाद भी छात्र संघ का चुनाव नहीं करवा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें