फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। राजकीय सीनियर सेकेंडरी में चल रहे विशेष शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को समाप्त हो गया। कार्यक्रम में प्राचार्य ओमप्रकाश मोरवाल ने अशक्त बच्चों से लगाव बढ़ाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अशक्त बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोडने के लिए सरकार गंभीर है। उनकी मूलभूत सुविधा व शिक्षा को लेकर विशेष योजना बना दी गई। ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश हैं। निर्धारित मापदंडों के अनुसार पीड़ितों को आर्थिक सहायता व कृत्रिम अंग दिए जाएंगे। स्कूलों में विशेष शिक्षक नियुक्त कर दिए गए, जिन्हें अशक्तों को आगे बैठाकर पढ़ाना होगा। आंखों से पीड़ित बच्चों को खिड़की के पास बैठाने के निर्देश दिए। डेस्क बोर्ड में रोशनी का विशेष प्रबंध रखें, ताकि बच्चों को स्पष्ट दिखाई दे सके। उन्होंने बच्चों के साथ मैत्री पूर्ण बर्ताव के निर्देश दिए। जिससे बच्चों के मन में डर उत्पन्न नहीं होगा। निडर होकर पढ़ाई कर सकेंगे। इसके बाद सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधान प्रशिक्षक प्रमोद कुमार, सूबे सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें