फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के लिए विद्यार्थियों ने की रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राजकीय माडल संस्कृति स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले मार्चपास्ट, पीटी, डंबल शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शनिवार को प्रथम रिहर्सल करवाई गई। इसके अंतर्गत टीमों का चयन तहसीलदार, बीईओ, प्राचार्य और एपीआरओ ने किया।
विज्ञापन

मार्चपास्ट में हिस्सा लेने वाली टीमों में एनसीसी सीनियर, एनसीसी जूनियर, रावमावि, गर्ल्स गाइड, माडल संस्कृति स्कूल, आरआरसीएम, सरबती स्कूल, हैपी स्कूल, राव जयराम स्कूल, भारतीय स्कूल आदि शामिल रहीं। माडल संस्कृति स्कूल के 500 बच्चों ने पीटी का प्रदर्शन किया। राकवमावि की छात्राओं ने डंबल शो का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक संपर्क विभाग, बीजेआरडी स्कूल, श्रीकृष्णा स्कूल, राजकीय माडल संस्कृति स्कूल, सूरज स्कूल, टैगोर स्कूल आरआरसीएम स्कूल, माडर्न किड्स प्ले स्कूल की टीमों का चयन किया गया। कार्यक्रम के ओवरआल इंचार्ज तहसीलदार रोहताश सिंह ने बताया कि मार्चपास्ट, पीटी और डंबल शो, योग, सांस्कृतिक कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल 14 अगस्त को सुबह नौ बजे माडल संस्कृति स्कूल में होगी। शनिवार को हुई रिहर्सल में राजकीय माडल संस्कृति स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र कौशिक, बीईओ बिजेंद्र श्योराण, बादल यादव, धर्मबीर पटवारी, प्रवक्ता कैलाश शर्मा, गगन सैनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें