फोटो संख्या:53- गांव छितरौली में फुटबॉल ट्रायल में चयनित खिलाड़ी कोच के साथ--स्रोत- टीम
कनीना। गांव छिथरोली स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेलों का महाकुंभ के लिए फुटबॉल और हैंडबॉल का ट्रायल हुआ। फुटबॉल के लिए 80 और हैंडबॉल के लिए 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
हैंडबॉल में 16 और फुटबॉल के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। कोच मंजू चाहर, कोच नरेश, कोच रविंद्र, प्रदीप, नवीन की निगरानी में ट्रायल ली गई। हरियाणा खेल विभाग की ओर से 11 से 17 जुलाई तक पुरुष व महिला की ओपन कैटेगरी, सीनियर आयु वर्ग के 26 खेलों के लिए राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले में पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस दौरान सरपंच बलवान सिंह आर्य, नरेंद्र कुमार शास्त्री, जगदीश नंबरदार, पालेराम, विजेंद्र, नीरज, कपिल, महेश आदि मौजूद रहे।