फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हैंडबॉल में 16 और फुटबॉल में 16 खिलाड़ियों का किया चयन

Fri, 04 Jul 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- गांव छितरौली में फुटबॉल ट्रायल में चयनित ​खिलाड़ी कोच के साथ--स्रोत- ​टीम
विज्ञापन
कनीना। गांव छिथरोली स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेलों का महाकुंभ के लिए फुटबॉल और हैंडबॉल का ट्रायल हुआ। फुटबॉल के लिए 80 और हैंडबॉल के लिए 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

हैंडबॉल में 16 और फुटबॉल के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। कोच मंजू चाहर, कोच नरेश, कोच रविंद्र, प्रदीप, नवीन की निगरानी में ट्रायल ली गई। हरियाणा खेल विभाग की ओर से 11 से 17 जुलाई तक पुरुष व महिला की ओपन कैटेगरी, सीनियर आयु वर्ग के 26 खेलों के लिए राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले में पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस दौरान सरपंच बलवान सिंह आर्य, नरेंद्र कुमार शास्त्री, जगदीश नंबरदार, पालेराम, विजेंद्र, नीरज, कपिल, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें