नारनौल। डिजिटल इंडिया की चतुर्थ वर्षगांठ पर मंगलवार को मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के एनआईसी अधिकारियों से सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में डिजिटल इंडिया की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरल प्रोजेक्ट के माध्यम से एक ही छत के नीचे 30 से भी अधिक विभागों की 493 सेवाएं व योजनाएं आमजन को उपलब्ध करवाने वाला हरियाणा पहला राज्य है। इस मौके पर राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक बंसल ने लोगों के कार्य को सरल बनाने के लिए बनाए गए सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन की समय-समय पर निगरानी करने के लिए डीआईओ व एडीआईओ दिशा-निर्देश दिए ताकि ई-गर्वनेंस को 100 प्रतिशत लागू किया जा सके।
डिजिटल नॉलेज क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
नारनौल। एडीआईओ हरीश शर्मा की अध्यक्षता में एक डिजिटल नॉलेज क्विज का आयोजन किया गया। इसमें विजेताओं को एडीआईओ ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने डिजिटल कार्य को आसान व समयबद्ध तरीके से आमजन तक पहुंचाने के लिए सराहनीय कार्य करने पर प्रोग्रामर राजकुमार, सरल केंद्र सुपरवाइजर भूपेंद्र सचदेवा, प्रोग्रामर नीतिश कुमार, नेटवर्किंग इंजीनियर दीवान सिंह, इंजीनियर भूपेंद्र यादव, लेखाकार दीपक कुमार, दिनेश शर्मा, मनोज कुमार, विकास शर्मा, कुलदीप यादव, विनय शर्मा को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।