फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली लिस्ट- पीजी कॉलेज में बीए की कट आफ दो फीसदी गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के तहत आने वाले जिले के सभी राजकीय कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए मंगलवार को पहली कट आफ लिस्ट जारी हो गई। कट ऑफ लिस्ट देखने के लिए कॉलेजों में विद्यार्थियों का भीड़ लगी रही। वहीं पहली कट लिस्ट देखने के बाद किसी के चेहरे खिल उठे तो किसी को निराशा भी हाथ लगी।
नारनौल के पीजी कॉलेज में स्वीकृत 1520 सीटों पर 3284 व महिला कॉलेज में निर्धारित 1200 सीटों के लिए 2043 विद्यार्थियों आवेदन किया था। वहीं कॉलेजों में दाखिले के लिए मारामारी देखी गई। मंगलवार को जिले के सभी कॉलेजों में पहली कट ऑफ लिस्ट जारी की गई। कट लिस्ट जारी हो जाने के बाद अब विद्यार्थी कक्षाओं में दाखिला लेंगे। इस लिस्ट के विद्यार्थियों को आठ जुलाई को फीस जमा करवानी होगी। दाखिले की फीस ऑनलाइन जमा होगी। अगर कोई विद्यार्थी फीस जमा नहीं करवाता है तो उसे एडमिशन नहीं मिलेगा। वहीं नाम नहीं आने वाले विद्यार्थियों के लिए नौ जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन


- पिछले साल की अपेक्षा में मेरिट में खास अंतर नही है
पिछले साल पीजी कॉलेज में बीए के सामान्य वर्ग में 68.20 मेरिट थी। इस साल बीए सामान्य में 65.6 फीसदी रही है। यानी पिछले साल की अपेक्षा दो फीसदी में गिरावट आई है। इसी प्रकार महिला कॉलेज नारनौल में पिछले साल बीए सामान्य वर्ग में 67.80 थी। इस साल बीए सामान्य में 68.20 फीसदी रही। यहां एक एक फीसदी की बढ़ोत्तरी रही है।
पीजी कॉलेज में एआईजी में अधिकतम 94.4 व न्यूनतम 79.2 फीसदी मेरिट रही है। वहीं हरियाणा सामान्य में 78.8 अधिकतम व 65.6 फीसदी न्यूनतम रही है। एससी में 65.6 अधिकतम तथा 42.2 फीसदी न्यूनतम रही है। बीएससी नॉन मेडिकल में एआईजी में अधिकतम 99.2 व न्यूनतम 86.8 फीसदी रही। हरियाणा सामान्य में अधिकतम 86.8 व न्यूनतम 75.4 फीसदी रही। बीकॉम में हरियाणा सामान्य 81.2 व न्यूनतम 58.8 फीसदी रही है।
विज्ञापन


पहले कागजात की जांच कराएं और बाद में फीस जमा- एनएन यादव
पीजी कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य एनएन यादव ने छात्रों से कहा कि वे पहले संबंधित कॉलेज में अपने दस्तावेजों की जांच करा लें। इसके बाद भी ऑनलाइन फीस जमा कराएं। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों ने पहले ही ऑनलाइन फीस जमा करा दिया और बाद में दस्तावेज कम पाए गए तो दाखिले नहीं होने की सूरत में फीस वापस नहीं होगी। ऐसे में पहले कॉलेज में अपने दस्तावेजों की जांच कराएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें