कनीना। क्षेत्र में आई तेज आंधी, बरसात से काफी पेड़ गिर हो गए। बिजली सप्लाई गुल हो गई। रविवार रात्री के समय आई आंधी और बारिश से मौसम भले ही सुहावना हो गया हो लेकिन पेड़ टूटने से कनीना-महेंद्रगढ सड़क जाम हो गया। वाहन चालकों ने अपने स्तर पर पेड़ों को खिसका कर यातायात बहाल किया।
गुढा के समीप कई पेड़ सड़क पर गिर गए। जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। ग्रामीण क्षेत्र में पूरी रातभर बिजली सप्लाई बाधित रही। जिससे गांव के गांव अंधेरे में डूबे रहे। बिजली कर्मचारी लाइन को दुरुस्त कर बिजली बहाल करने में जुटे रहे। दोपहर तक घरेलू फीडर की बिजली बहाल की गई ।एपी को बहाल करने के लिए प्रयासरत रहे। दूसरी ओर बारिश से कपास की फसल को फायदा हुआ है। किसान बाजरे की बिजाई में जुट गए हैं। बारिश के चलते किसानों ने खुशी जताई है।