फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात आईटीआई में 15 नई ट्रेड की शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार ने इस सत्र से जिले की लगभग सात आईटीआई में 15 ट्रेड नई शुरू की हैं। इनमें फाइनेंस एक्जुक्टिव, टर्नर, फीटर, रेफ्रीजेटर एंड एयरकंडीशन, कोपा आदि शामिल हैं। सरकार ने इनकी एक-एक यूनिट दी है जिनके ऑनलाइन आवेदन जारी हैं। प्रदेश सरकार ने इस बार फाइनेंस एक्जुकेक्टिव की ट्रेड चार महेंद्रगढ़ एवं नारनौल की चार आईटीआई में दी है। इस ट्रेड में ट्रेनर गुड्स सर्विस टैक्स और अन्य टैक्स के बारे में सिखाया जाएगा। इन ट्रेड से ट्रेनरों को रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन

जिले में 9 राजकीय आईटीआई चल रही हैं। इन आईटीआई में 2092 एनसीवीटी तथा 328 एससीवीटी की मिलाकर लगभग 2420 सीटें हैं। इस सत्र से फाइनेंस एक्जुकेक्टिव, टर्नर, फीटर, रेफ्रीजेटर एंड एयरकंडीशन, कोपा आदि की 276 सीटें बढ़ जाएंगी। इस सत्र से महेंद्रगढ़ ब्वॉयज, महिला, नारनौल ब्वॉयज और महिला आईटीआई में फाइनेंस एक्जुक्टिव का नया ट्रेड शुरू किया गया है। इनकी 24-24 सीटें होंगी। महेंद्रगढ़ ब्वॉयज आईटीआई में एससी और एसपी के लिए टर्नर और फीटर की नई ट्रेड शुरू की गई है जिसमें 20-20 सीटें उपलब्ध रहेंगी। अगर ये सीटें खाली रही तो सामान्य श्रेणी से भरा जाएगा। गांव भोजावास आईटीआई में मशीनिस्ट और डीजल मैकेनिक की 20-20सीटों के साथ नई ट्रेड शुरू की हैं। मालड़ा बास रेफ्रीजरेट और एयर कंडीशनर तथा बेसिक कॉस्टमोलॉजी की 20-20 सीटें होंगी। इसके गांव शहबाजपुर में ट्रेड इलेक्ट्रिशियन 20 तथा फिटर 20 सीटों के साथ शुरू की गई हैं। आईटीआई सुजापुर में नई ट्रेड कोपा 24 सीटों के साथ शुरू की गई है। इन सभी ट्रेडों के ऑनलाइन एडमिशन जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें