फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से बदलेगा ट्रेनों का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यात्रीगण कृपया ध्यान दें, एक जुलाई से ट्रेनों के समय में बदलाव होने जा रहा है। महेंद्रगढ़ से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन का समय बदलने जा रहा है। दिल्ली से रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, लोहारू होते हुए हिसार जाने वाली नई ट्रेन एक जुलाई से शुरू होगी। हिसार-लोहारू-महेंद्रगढ़-रेवाड़ी के बीच चलने वाली डीएमईयू का समय बदल जाएगा।
विज्ञापन

54309/10 दिल्ली-रेवाड़ी सवारी गाड़ी को मर्ज कर सादुलपुर/हिसार तक विस्तारित करने की मांग को पूरा किया गया है। इसके लिए सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने भी कई पत्र लिखे थे। समय सारिणी के अनुसार एक जुलाई से सवारी गाड़ी संख्या 54309 दिल्ली-हिसार प्रतिदिन दिल्ली से प्रात: 5.20 बजे रवाना होकर 8.10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। जहां से 8.15 बजे रवाना होकर 8.28 नांगल मूंदी, 8.39 डहीना जैनाबाद, 8.49 कनीना खास, 8.56 गुढ़ा केमला, 9.03 बोजावास, 9.12 महेंद्रगढ़, 9.22 जेरपुर पाली, 9.30 नांगल डिगरोता, 9.38 नावां, 9.45 सतनाली, 9.56 सोहांसरा, 10.03 बजे लोहारू तथा 11.45 बजे सादुलपुर होते हुए दोपहर दो बजे हिसार पहुंचेगी। सवारी गाड़ी संख्या 54310 हिसार-दिल्ली हिसार से अल सुबह 3.40 बजे रवाना होकर 5.10 सादुलपुर तथा सुबह 6.40 लोहारु, 6.52 सोहांसरा, 7.03 सतनाली, 7.11 नावां, 7.19 नांगल डिगरोता, 7.27 जेरपुर पाली, 7.36 महेंद्रगढ़, 7.46 बोजावास, 7.53 गुढ़ा केमला, 8.00 कनीना खास, 8.12 डहीना जैनाबाद, 8.25 नांगल मूंदी, 9.30 रेवाड़ी तथा दोपहर 12.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

54315/16 रेवाड़ी-सादुलपुर-हिसार ट्रेन का यह रहेगा समय
74846/47 रेवाड़ी-सादुलपुर-हिसार डेमू रेलसेवा भी एक जुलाई से सवारी गाड़ी के रूप में नए नंबर 54315/16 रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी के रूप में संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 54315 रेवाड़ी से रात 20.30 बजे रवाना होकर 20.43 नांगल मूंदी, 20.54 डहीना जैनाबाद, 21.04 कनीना खास, 21.11 गुढ़ा केमला, 21.18 बोजावास, 21.27 महेंद्रगढ़, 21.40 जेरपुर पाली, 21.48 नांगल डिगरोता, 21.56 नावां, 22.03 सतनाली, 22.14 सोहांसरा, 22.25 बजे लोहारू तथा 23.37 बजे सादुलपुर होते हुए अर्धरात्रि पश्चात 1.55 बजे हिसार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 54316 हिसार-रेवाड़ी सवारी गाड़ी हिसार से दोपहर बाद 14.30 बजे रवाना होकर 15.55 सादुलपुर तथा 17.30 लोहारु, 17.42 सोहांसरा, 17.53 सतनाली, 18.01 नावां, 18.09 नांगल डिगरोता, 18.17 जेरपुर पाली, 18.26 महेंद्रगढ़, 18.36 बोजावास, 18.43 गुढ़ा केमला, 18.50 कनीना खास, 19.02 डहीना जैनाबाद, 19.14 नांगल मूंदी और 19.50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें