फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशहित में मैं भी चौकीदार हूं संवाद से जुड़े आमजन : प्रो. रामबिलास शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशभर में रविवार शाम मैं भी चौकीदार कार्यक्रम करीब 500 जगह सीधा संवाद किया गया। इसी कड़ी के तहत नारनौल के सीएल फार्म हाउस में महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व आमजन ने बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संदेश देखा व सुना। इस अवसर पर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार महता, नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, भिवानी के विधायक धनश्याम सर्राफ व पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर सिंह यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व पटल पर भारत की सुरक्षा की बात हो या फिर देश के अंदर आमजन की सुरक्षा का सवाल हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चौकीदार की भूमिका निभाकर आमजन की सुरक्षा का बेड़ा उठाए हुए है। अगर हम देश के अंदर आमजन से जुड़े किसी भी मुद्दे पर बात करें तो आमजन ने इन पांच सालों में अपने आपको सुरक्षित व विकसित पाया है। यह कार्य केवल देश का चौकीदार बनकर ही किया जा सकता है। चौकीदार का भय अब चोरों को इतना सताने लगा है कि सब चोर एक होने की जुगत में है। इन चोरों को भय सताने लगा है कि चौकीदारी रही तो चोरी कैसे होगी, कैसे परिवारवाद को बढ़ाया जा सकेगा। इसी चिंता में विपक्षी नेताओं की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश का आम आदमी जो समाज हित के लिए कार्य करता है वो ही चौकीदार है। इस मौके पर महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों के अलावा भाजपा सह प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री, मार्केट कमेटी चेयरमैन जेपी सैनी, छोटे लाल, प्रदेश महामंत्री मनीष मित्तल व नगर परिषद चेयरपर्सन भारती सैनी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें