फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारी यूनियन ने सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन, नोटिस पर पुनर्विचार कर रद्द करने की मांग 18-19-46

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। जन्म आंकड़ों में गलत डाटा अपलोड करने पर नागरिक अस्पताल में कार्यरत सूचना सहायक श्वेता शर्मा को सिविल सर्जन द्वारा सेवा समाप्ति का 30 दिनों का अग्रिम नोटिस देने पर नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को एनएचएम कर्मचारी यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मीटिंग की। मीटिंग की अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान हरकेश ने की। यूनियन ने सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपकर नोटिस पर पुनर्विचार करके रद्द करने की मांग की।
जिला प्रधान हरकेश ने बताया कि सिविल सर्जन नारनौल द्वारा 30 जुलाई से श्वेता शर्मा, सूचना सहायक नागरिक अस्पताल नारनौल को सेवा समाप्ति का 30 दिनों का अग्रिम नोटिस दिया गया है। जिसमें सिविल सर्जन द्वारा अतिरिक्त मुख्य सचिव के पत्र का हवाला देते हुए सीआरएस पोर्टल पर मार्च 2017 के जन्म आंकड़ों को लापरवाहीपूर्ण गलत डाटा अपलोड करने का दोषी बनाया गया है। डाटा एंट्री मार्च 2017 की बताई गई, जिसको एक वर्ष से अधिक समय हो गया है। यूनियन विभाग की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करती है और मांग करती है कि कर्मचारी का नोटिस तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाये। श्वेता ने बताया कि जन्म-मृत्यु के पोर्टल सीआरएस पर डाटा एंट्री इंद्राज करना मेरा कार्य नहीं होते हुए भी मेरे से करवाया गया। उस समय मैं गर्भवती थी। इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। कार्य की अधिकता व मानसिक परेशानी के कारण पोर्टल पर ही लिपिकीय त्रुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन के वरिष्ठ उप प्रधान दिलबाग सिंह व संयोजक संदीप यादव ने बताया कि चार अगस्त को नागरिक अस्पताल से रोष प्रदर्शन करते हुए विधायक ओमप्रकाश यादव के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। इस मौके पर प्रवीण शर्मा, दिनेश कुमार, कृष्ण सैनी, संजय सैनी, प्रेमप्रकाश, सुनीता यादव, कृष्णा कुमारी, टिका बहादुर, ओमबीर, प्रेम सैनी, दिनेश सैनी, बिन्दू यादव, नितेश बंसल, नित्यानन्द, राजेश सैनी, हेमन्त गर्ग, योगेश शर्मा, जितेन्द्र, विजय कुमार, डा. नितेश, संदीप यादव व ऋषि गोठवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें