फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो बेकार पालीथिन क मिलेंगे रुपये 10

विज्ञापन
विज्ञापन
एक किलो बेकार पालीथिन के मिलेंगे दस रुपये
विज्ञापन

नारनौल। ग्रामीण क्षेत्र को प्रशासन द्वारा 26 जनवरी तक पालीथिन मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए डीआरडीए विभाग की जिम्मेवारी लगाई गई है। अभियान के तहत खराब पालीथिन को गांवों से ग्रामीण एकत्र करेंगे। इसके बदले ग्राम पंचायत एक किलो खराब पालीथिन के ग्रामीणों को 10 रुपये देगी। वहीं ये पालीथिन ग्राम पंचायत रेवाड़ी व झज्जर की कंपनी को बेच देगी। जिसके बदले में ग्राम पंचायत को प्रति किलो 10 रुपये तथा भाड़ा दिया जाएगा। जिले की 40 ग्राम पंचायतों ने इसके लिए काम भी शुरू कर दिया है।
स्वच्छ भारत मिशन की तरफ एक कदम ओर बढ़ाते हुए सरकार ने अब हरियाणा प्रदेश को पालीथिन मुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिला महेंद्रगढ़ अब जल्द ही पालीथिन मुक्त होगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा जिले में गांव स्तर पर जोर-शोर से अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा गांव स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पालीथिन को रिसाइकल करवाने के लिए विभाग ने रेवाड़ी व झज्जर की कंपनी से अनुबंध किया। इसमें ग्राम पंचायतों द्वारा एकत्रित की गई पालीथिन को कंपनियों में रिसाइकल के लिए भेजा जाएगा। इसके बदले कंपनी ग्राम पंचायतों को पैसा देगी। वहीं ग्राम पंचायतें ग्रामीणों को पालीथिन एकत्रित करके देने पर पैसे देगी।
विज्ञापन

40 ग्राम पंचायत आज करेंगी रिपोर्ट प्रस्तुत
जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण विभाग द्वारा जिले की सभी गांवों में जाकर ग्रामीणों को पालीथिन मुक्त करने के लिए जागरूक किया गया। वहीं ग्राम पंचायतों को अपने गांवों को 10 जनवरी तक पालीथिन मुक्त करने की अपील की थी। वीरवार को जिले की 40 ग्राम पंचायतें विभाग को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।
पॉलीथिन मुक्त करने वाली पंचायतें होगी सम्मानित
विभाग के परियोजना अधिकारी गोबिंद राम ने बताया कि जो भी ग्राम पंचायत अपने गांव को 10 जनवरी तक पालीथिन मुक्त करेंगी। उसे प्रशासन की ओर गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित पंचायतों को प्रस्ताव पारित करके बीडीपीओ के मार्फत एडीसी कार्यालय में भेजना होगा। गठित कमेटी द्वारा स्वच्छता का निरीक्षण होगा। जिसकी सकारात्मक रिपोर्ट में पंचायत को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

पालीथिन से प्रदूषण, बीमारी तथा जमीन बंजर होने का खतरा रहता है। इसलिए गांवों को पालीथिन मुक्त करने के लिए सरकार ने योजना तैयार की है। इसके तहत पंचायतों को ग्रामीणों से 10 रुपये प्रति किलोग्राम पालीथिन खरीदने के लिए अनुबंध किया गया है। ग्राम पंचायत द्वारा एकत्रित की गई पालीथिन को रेवाड़ी की एक रिसाइकलिंग कंपनी भेजा जाएगा। जोकि पंचायतों को भुगतान करेगी।
- गोबिंद राम परियोजना अधिकारी, डीआरडीए नारनौल।
शहर में भी जल्द ही पालीथिन मुक्त का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है।
- अभय सिंह यादव, ईओ, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें