कार्यकर्ताओं को सौंपी रैली की जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पूर्व लोकसभा सांसद कैप्टन इन्द्रसिंह ने कहा कि 23 सितंबर को शहीद राव तुलाराम की जयंती और 25 सितंबर को भिवानी जिले के निनान गांव में आयोजित होने वाली जननायक ताऊ देवीलाल की 104वीं जयंती में 10 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।
कैप्टन इन्द्र सिंह रविवार को जिला स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रैली के बाद हरियाणा की राजनीति के समीकरण बदलेंगे। ये रैली राजनीति की दिशा तय करेगी।
रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पार्टी कार्यालय सिंघाना रोड पहुंचे कैप्टन का जिला प्रधान सत्यवीर यादव नौताना ने स्वागत किया। इस दौरान कैप्टन ने नारनौल हलका प्रधान सुरेश यादव, महेंद्रगढ़ हलका प्रधान नरेश शेखावत, अटेली प्रधान कर्मबीर यादव, नांगल चौधरी प्रधान अमर सिंह ब्रह्मचारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रधान, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को रैली की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, पूर्व विधायक चौ. मूलाराम, लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष जसबीर ढिल्लो एडवोकेट, रणवीर सिंह हुड्डा, सतबीर सिंह, जिला प्रवक्ता बजरंग लाल अग्रवाल, केशव संघी, सिकंदर गहली, महासचिव छोटेलाल गहली, ओमप्रकाश सोनी, बीरसिंह गहली, सुमित्रा सोनी आदि मौजूद थे।