फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। ग्रामीण जन जीवन वेलफेयर संगठन के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक और जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में एक ज्ञापन शुक्रवार को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में संगठन के सदस्यों ने बताया कि रायन इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम के छात्र प्रद्युम्न की हत्या से अभिभावक सदमे हैं। फरीदाबाद में भी 13 वर्षीय राहुल की यौन शोषण कर हत्या कर दी गई हैं। दिल्ली में एक मासूम बच्ची का निजी स्कूल के चौकीदार ने शौचालय में रेप कर दिया, तो गाजियाबाद के सिल्वर लाइन पब्लिक स्कूल की छह साल की बच्ची सौम्या को उसी स्कूल की बस ने कुचल डाला। पूरा देश इन घटनाओं से स्तब्ध है। इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हैं। संगठन के सदस्यों ने मांग की है कि स्कूल के छोटे बच्चों पर हो रहे यौन शोषण उत्पीडन को रोका जाए और दोषी व्यक्तियों या संस्थाओं पर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में संगठन के अध्यक्ष छाजूराम रावत ने बताया कि सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थाओं का बच्चों की सुरक्षा के लिए समय-समय पर निरीक्षण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें