इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक कल
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक 17 सितंबर को बजे सिंघाना रोड स्थित पार्टी कार्यालय में होगी। बैठक में पूर्व लोकसभा सांसद कैप्टन इंद्र सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी प्रवक्ता बजरंग लाल ने बताया कि 23 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम का शहीदी दिवस और 25 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री जन नायक चौ. देवीलाल की 104वीं जयंती भिवानी में मनाई जाएगी। इन दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए इंद्रसिंह कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे तथा जिम्मेदारियां सौपेंगे।