युवा कांग्रेस ने की मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग, फूंका पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। कांग्रेस युवा मोर्चा अटेली इकाई ने डेरा सच्चा सौदा मामले में भाजपा सरकार द्वारा बरती गई ढील को लेकर बाइक रैली निकालकर अपना रोष जताया। इसके बाद नया बस स्टैंड कनीना चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
युवा नेता शांतनु सिंह चौहान और सम्राट के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य मार्ग से होती बाइक पर रोष प्रदर्शन किया गया। रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए युवा नेता शांतनु ने कहा कि राम रहीम प्रकरण में कितने लोगों की मौत हुई है। इसके जिम्मेदार प्रदेश का मुख्यमंत्री है। उन्हें पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू कर मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री के कार्यकाल में यह तीसरी बड़ी घटना है। इसमें मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहे है। युवाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।