नारनौल। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए 28 जुलाई को सुबह 10 बजे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में आवश्यक मीटिंग होगी।
जिला खेल अधिकारी की विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों को सूचना जारी की गई है। इस प्रतियोगिता में सभी सरकारी एवं गैरसरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता की सफलता के उद्देश्य से 28 जुलाई को कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शारीरिक शिक्षकों की मीटिंग होगी। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावणियां शारीरिक शिक्षकों एवं प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले शिक्षकों को ड्यूटियां बांटेंगे।