फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड पर एक साल में हादसों में 15 मौतें

Fri, 07 Nov 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:80- महेंद्रगढ़-कनीना  मार्ग पर सफेद पट्टी गायब--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भारत माला परियोजना में शामिल महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी रोड पर कनीना से महेंद्रगढ़ तक 15 किलोमीटर के दायरे में एक साल के दौरान हुए हादसों में 15 लोगों की मौत के बावजूद भी जिम्मेदारों ने चेत नहीं किया है।
विज्ञापन

एक दशक से क्षेत्र के लोग इस सड़क को फोरलेन बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से एक दशक पुरानी इस मांग पर सुध नहीं ली गई है। अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं का कारण कम चौड़ाई की सड़क रहा है।

इंसेट- एक साल में हुए यह बड़े हादसे
दो जून को गांव उन्हाणी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में गुरुग्राम के गौरव व सचिन, फर्रुखनगर के कंवरपाल और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी अंकित की मौत हो गई थी। वहीं बुधवार रात को इसी मार्ग पर रेवाड़ी जिला के गांव गोपालपुर गाजी निवासी लोकेश व जाडरा निवासी कौशल व महेंद्रगढ़ जिला के करीरा निवासी मनोज कुमार उर्फ मोनू की गांव आनावास के पास इसी मार्ग पर हुए हादसे में मौत हो गई थी जबकि करीरा निवासी प्रदीप कुमार घायल हो गए थे। इन दोनों हादसों में कार ने पीछे से डंपर में टक्कर मारी है तथा कुल सात लोगों की जान गई है। वहीं गांव गुढा बस स्टैंड, बुचावास के नजदीक व राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर हुए हादसों में तीन दुपहिया वाहन चालकों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

-
- वर्जन: 1
यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की भारत माला परियोजना में शामिल है। इसके रखरखाव का काम लोक निर्माण विभाग की देखरेख में होता है। इस मार्ग पर हाल में सफेद पट्टी लगवाई गई थी। दौहान नदी क्षेत्र के कुछ हिस्से में लगातार पानी चलने से कुछ हिस्से से सफेद पट्टी हटी हुई है उसे जल्द ही लगवाया जाएगा। - कृष्ण कुमार, उपमंडल अधिकारी, लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़।

- वर्जन: 2
इस मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। हालांकि अभी इस सड़क के बाईपास की योजना तैयार की जा रही है। बाईपास होने से शहरी दायरे से यातायात का भार कम हो जाएगा। साथ ही इस मार्ग को कनीना तक फोरलेन बनाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द ही रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

- कंवर सिंह यादव, विधायक महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें