संगठनों ने महाराष्ट्र में हुए हिंसक हमले की भर्त्सना की
नारनौल। मालवीय नगर स्थित अंबेडकर भवन में वीरवार को अनुसूचित जाति के विभिन्न संगठनों की एक बैठक हुई। जिसमें महाराष्ट्र में भीमा कोरे गांव में शौर्य दिवस मना रहे बहुजन समाज के निहत्थे लोगों पर हिंसक हमले की भर्त्सना की गई। संगठनों ने इस हत्याकांड के लिए महाराष्ट्र सरकार को जिम्मेदार बताया।
मान सिंह नूनीवाल, भीम सिंह, राजपाल श्रेष्ठ, दिलीप सिंह, अमर सिंह, भूप सिंह भारती, अशोक दास, बनवारी लाल, हरीसिंह व लाला राम नाहर ने बताया कि हर साल महाराष्ट्र में शौर्य दिवस मनाने के लिए हजारों लोग इकट्ठे होते हैं। अगर सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षा नहीं दें सकती तो उसे सरकार में बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने बताया कि एक विकृत मानसिकता के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। इस दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 7 जनवरी को चितवन वाटिका में एकत्रित होकर महावीर चौक पर महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका जाएगा। संगठनों ने लोगोें से आह्वान किया है कि इस प्रदर्शन में गांवों से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शन को सफल बनायें। इस अवसर पर ओम नारायण, बीसी गोठवाल, सुरेंद्र अंबेडकर, महेश, अनिल खनगवाल, विकास चौहान, रामिकिशन, नरेश खनगवाल, थावर सिंह, पिंकी कुमार, हवा सिंह, रामचंद्र ग्रोवर, सरजीत सरपंच, आशा पुनिया, रोशनी, कमला सूंठवाल, हवासिंह, कपिल अंबेडकर व योगेंद्र आदि उपस्थित थे।