फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या:31 से 35
विज्ञापन


रंगारंग कार्यक्रम के साथ राज्यस्तरीय खेल शुरू
टीमों ने मार्चपास्ट के माध्यम से मुख्य अतिथि को सलामी दी
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से सोमवार से तीन दिवसीय राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। इस मौके पर खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई और स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व टीमों ने मार्चपास्ट के माध्यम से मुख्य अतिथि एसडीएम विक्रम सिंह आईएएस को सलामी दी।
पहला क्रिकेट मैच जींद और कुरुक्षेत्र की टीम के बीच शुरू करवाने से पहले एसडीएम ने बैटिंग करके खेल की शुरुआत की और बॉलिंग जिला शिक्षा अधिकारी मुकेेश लावनिया ने की। खेलों का समापन 25 अक्तूबर को किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा की बड़ी बेटी डॉ. आशा शर्मा भी रहीं। गांव पाली की ओर से शाल ओढ़ा कर सरपंच सुरेंद्र सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। डॉ. आशा शर्मा के बेटे नितिन शर्मा ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर स्कूली छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसमें छात्राओं ने मात मनैं मरवावै ना संसार देखणा चाहूं सूं, गर्भ सै बाहर निकलकै मैं हिंदुस्तान देखना चाहूं सूं गीत के साथ हरियाणवी नृत्य पेश करके कन्या भ्रूण हत्या को रोकने व केंद्र एवं प्रदेश सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के प्रति दर्शकों को प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया ने की। इस अवसर पर तहसीलदार मुखत्यार सिंह भारद्वाज, डीईओ मुकेश लावनिया, डिप्टी डीईओ कपिल पूनिया, डीईओ बिजेंद्र सिंह श्योराण, एईओ रमेश कुमार, प्राचार्य सत्यदेव, पाली के पूर्व सरपंच ठाकुर मलखान सिंह, शिक्षाविद कैलाश शर्मा पाली, दशरथ सिंह पाली, अमित भारद्वाज, राजेश शर्मा झाड़ली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मैच में कुरुक्षेत्र ने जींद को हराया
महेंद्रगढ़। खेल प्रबंधक राजेश झाड़ली ने बताया कि बाबा जयरामदास क्रिकेट स्टेडियम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पहला क्रिकेट मैच कुरुक्षेत्र और जींद के बीच खेला गया। इस मैच में कुरुक्षेत्र ने जींद को 38 रनों से हरा दिया। बेसबाल लड़कों की में झज्जर ने कैथल को, अंबाला ने हिसार को और फतेहाबाद ने जींद को हराया। इसके अलावा लड़कियों में हिसार ने सिरसा को और करनाल ने भिवानी को हरा कर पहले राउंड पार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें