गोशाला में चलाया सफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
श्री कृष्ण सुदामा गोशाला भालखी के प्रांगण में गोवंश की सेवा ग्रुप महेंद्रगढ़ के सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। ग्रुप के सदस्यों ने गोशाला के संरक्षक सुरेश मुनी के सानिध्य में एक नीम का पौधा भी लगाया।
गोशाला संरक्षक मुनि ने ग्रुप के सदस्यों के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि गाय की सेवा करना एक पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि वृक्षों का अस्तित्व रहेगा तो ही इस धरा पर जीव का अस्तित्व रहेगा। इस मौके पर ग्रुप संचालक गोसेवक प्रमोद यादव, प्रधान पवन भारद्वाज, सर्वेश शर्मा, सुंदरलाल सैनी, नवीन यादव, नवीन बुचवासिया, बालकिशन, गिनेस गोयल, संदीप भांडोर, हर्ष भारद्वाज और गोशाला स्टाफ मौजूद रहा।