फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नारनौल में बन सकेंगे पासपोर्ट, छह नवंबर को केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री करेंगे पासपोर्ट ऑफिस का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। अब नारनौल में भी पासपोर्ट बनवाए जा सकेंगे। डाकघर में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की तैयारियां शुरू हो गई है। इसका उद्घाटन छह नवंबर को केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह और महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद करेेंगे। अभी लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए गुरुग्राम या अन्य शहरों में जाना पड़ता है।
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने बताया कि नारनौल में छह नवंबर को केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह पोस्ट आफिस में पासपोर्ट ऑफिस का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि शहर में पासपोर्ट ऑफिस खुलने से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। लोगों को दूसरे शहरों में पासपोर्ट बनवाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। दूसरा आसपास के लोग भी यहां से पासपोर्ट सेवा का लाभ उठा सकेंगे। डाकघर के पोस्ट मास्टर ओपी चंद्रेल ने बताया कि ऑफिस खोलने के लिए जरूरी सामान पहले ही उपलब्ध हो गया था। उन्होंने बताया कि डाकघर में ही इस सेेवा को शुरू किया जाएगा। स्थानीय निवासी विकास अग्रवाल ने बताया कि अभी लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए गुरुग्राम या चंडीगढ जाना पड़ता था। अब उन्हें शहर में पासपोर्ट बनवाने की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होगी पासपोर्ट प्रक्रिया
- पहले विभाग की वेबसाइट पर फार्म भरना होगा।
- पासपोर्ट कार्यालय से आगे की कार्रवाई के लिए समय लेना होगा। वेबसाइट पर अप्वाइंटमेंट फिक्स करना होगा। - पासपोर्ट बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज के साथ तय समय पर पासपोर्ट कार्यालय में संपर्क करना होगा।
- दस्तावेजों की फोटोकॉपी और मूल प्रति ले जानी होगी। इनमें जन्म प्रमाण-पत्र, एड्रेस प्रूफ, फोटो आईडी और मार्कशीट शामिल हैं।
- इसके बाद पुलिस डिटेल की वेरिफिकेशन करेगी और रिपोर्ट आगे भेजेगी।
- वेरिफिकेशन के बाद 10 से 20 दिनों में पासपोर्ट स्पीड सेवा के द्वारा घर आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें