फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाणी किरारोद अफगान गांव के सरपंच ने डीसी के सामने बिजली व पानी की समस्या रखी-

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। डीसी डॉ. गरिमा मित्तल द्वारा ढाणी किरारोद अफगान गांव में मंगलवार को लगाए जनपरिवेदना शिविर और रात्रि ठहराव से ग्रामीणों को काफी उम्मीदें हैं। सरपंच का कहना है कि गांव में बिजली की लो-वोल्टेज और पीने का शुद्ध पानी न होने की बड़ी समस्या है। जिसे डीसी के समक्ष रखा गया था। उन्होंने इसका समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इससे गांव के लोगों में भी सकारात्मक संदेश गया है।
सरपंच आशीष सैनी ने कहा कि मंगलवार की शाम को गांव की समस्याओं पर डीसी डॉ. गरिमा मित्तल से बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया कि गांव में बिजली की लो-वोल्टेज की समस्या रहती है। दूसरी ओर कुछ जगहों पर बिजली के ढीले तार घरों के ऊपर से गुजर रहे हैं। इस पर डीसी ने कहा कि अलग से ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा। जहां तक संभव होगा बिजली तार को भी शिफ्ट करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरपंच ने बताया कि दूसरा गांव के पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक है। उन्होंने डीसी से सप्लाई के पानी का इंतजाम कराने की मांग किया। जिस डीसी ने कहा कि नियम के अनुसार पानी का कनेक्शन करवाया दिया जाएगा। इसके अलावा गांव में श्मशान घाट जाने की सड़क को पक्का करने की मांग की गई। उन्होंने इसे भी पक्का कराने के लिए आश्वास दिया है। सरपंच ने बताया कि गांव में सफाई की समस्या थी। जिसके लिए मौके पर दो लाख रुपये का चेक प्रशासन ने उन्हें दे दिया है। शिविर से गांव के लोगों को भी सहूलियतें मिली है। गांव में जिसे समस्या थी, उसने अपनी बात सीधे डीसी के सामने रखी। गांव में डीसी व एसपी के आने से लोगों के बीच अच्छा संदेश गया। लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिली।
युवा सरपंचों को प्रोत्साहित किया जाएगा
डीसी ने कहा कि जनपरिवेदना शिविर व रात्रि ठहराव का लोगों के बीच अच्छा संदेश गया है। उन्होंने कहा कि युवा सरपंचों को प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि गांवों का विकास बेहतर तरीके से सके। गांव किरारोद अफगान ढाणी के सरपंच को उसके कार्य को देखते हुए सम्मानित किया जाएगा। डीसी ने बताया कि सरपंच ने गांव में पार्क व पंचायत घर को साफ सुथरा और अच्छे तरीके से बनवाया हुआ है। गांव में भी साफ-सफाई ठीक थी। डीसी ने कहा कि सही मायने में यह गांव आदर्श गांव की श्रेणी में आता है। लोगों की सोच सकारात्मक है।
विज्ञापन


15 घंटे गांव में रहे प्रशासनिक अधिकारी
जिले के गांव किरारोद अफगान ढाणी में मंगलवार को जनपरिवेदना शिविर व रात्रि ठहराव कार्यक्रम हुआ था। डीसी मंगलावर की शाम करीब सवा पांच बजे पहुंची थी और बुधवार सुबह आठ बजे वापस आ गई। रात्रि प्रवास के दौरान डीसी व एसपी ने लोगों की समस्याओं को सुना। रात में वही रुके थे। रात 9 बजे उपायुक्त व अन्य अधिकारियों ग्राम सचिवालय में बने रेस्ट हाउस में खाना खाया। सुबह 5:30 बजे अधिकारियों ने पार्क में भ्रमण किया। एसडीएम जगदीश शर्मा, नगराधीश सुमित सिहाग व डीएसपी महेश कुमार समेत सभी अधिकारियों ने ग्राम सचिवालय ग्रामीणों से बातचीत की। सुबह 6:30 बजे उपायुक्त पास ही स्थित मंदिर में पौधरोपण किया और गांव का दौराकर साफ-सफाई का जायजा लिया। डीसी ने अधिकारियों को गांव में सफाई व्यवस्था के लिए पंचायत समिति की ओर से दो लाख रुपये और एक लाख रुपये आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत के लिए डी-प्लान के तहत देने के निर्देश दिए। मनरेगा के तहत द्वि-स्तरीय जोहड़ प्रणाली का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से दी जा रही सुविधाओं को देखा व रजिस्टर चेक किए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त महावीर प्रसाद, डीएफओ राजेश कुमार, डीडीपीओ कुलदीप सिंह, एक्सईएन दर्शन सिंह, तहसीलदार योगेश कुमार व बीडीपीओ प्रमोद व गांव के सरपंच आशीष के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें