फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोहर कलां में लगा कानूनी जागरूकता शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल द्वारा प्रयास अभियान के तहत बुधवार को गांव डोहर कलां में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्यातिथि के रूप में जगदीश चंद शर्मा व विजय यादव ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है। भारत सरकार ने सहभागी पारदर्शी और उत्तरदायी सरकार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए डिजिटल इंडिया कार्यक्रम शुरू किया है। इसके अंतर्गत विभिन्न योजनाएं जैसे डिजिटल लाकर, ई-शिक्षा, ई-स्वास्थ्य, ई-चिन्ह और राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल इत्यादि शामिल है। इसके अलावा कैशलेस लेन देन बहुउद्देशीय डाकघर, हाई स्पीड इंटरनेट, गांव में ब्रॉडबैंड सुविधा, नागरिकों की डिजिटल पहचान, मोबाइल बैंकिंग व अन्य बहुत सुविधाएं शामिल है। अधिवक्ता गिरी बाला यादव ने लोगों को कानून के बारे में जागरूक किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल द्वारा चलाई जा रही स्कीमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर संजय कुमार हुडिना, सरपंच दयानंद, ब्रह्मानंद नंबरदार, सुनील पंच, वर्षा यादव, मुकेश, आशा, अनिल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें