नारनौल। हरियाणा वाल्मीकि महासभा की एक बैठक बुधवार को मोहल्ला रावका स्थित वाल्मीकि चौपाल में महासभा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वाल्मीकि की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में महासभा के महासचिव महावीर वाल्मीकि ने बताया कि देश की एनडीए सरकार द्वारा दलित नेता रामनाथ कोविंद को देश का 14वां राष्ट्रपति निर्वाचित करने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि रामनाथ कोविंद दलित समाज से देश के दूसरे राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। उन्हें आशा है कि वे दलितों व गरीबों के प्रति सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सतीश कुमार, करतार सिंह, धर्मेंद्र वाल्मीकि, सुभाष चंद, मनोज कुमार, प्रदीप, प्रवीण जैदिया, राजेश चावरियां, राजेंद्र सिंह, सोनूवीर व धर्मबीर आदि उपस्थित थे।