फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पीजी कॉलेज में 1295 व महिला कॉलेज में अब तक हुए 739 आवेदन

Fri, 06 Jun 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-21कॉलेज में आनलाइन आवेदनों की जांच करते टीम सदस्य। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालयों में दाखिलों को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार को भी जारी रही। अंतिम तिथि 9 जून होने के चलते अब महाविद्यालयों में आवेदनों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज के दाखिला प्रभारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि शुक्रवार को 92 नए आवेदन के साथ अब कुल आवेदन 1295 हो गए हैं। वहीं महिला कॉलेज की दाखिला प्रभारी डॉ. ममता सिद्धार्थ ने बताया कि शुक्रवार को 67 नए आवेदनों के साथ अब कुल आवेदन 739 हो गए हैं।
आवेदनों को लेकर कृष्ण नगर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुमन यादव ने बताया कि आज 18 नए आवेदनों के साथ अब तक कुल 383 आवेदन हो चुके हैं। दाखिला प्रभारियों ने बताया कि अब आवेदनों की संख्या बढ़ने के साथ सीटें पूरी होती जा रही इसलिए अब छात्र जल्द से जल्द अपना आवेदन करवा दे, जिससे उनका दाखिला महाविद्यालयों में हो सके।
विज्ञापन




आईटीआई में भी दाखिले शुरू

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में भी शुक्रवार से दाखिले को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया छह से 20 जून तक चलेगी। वहीं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला लेने आने वाली छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संस्थान ने विशेष प्रबंध किया गया है। इसके तहत राजकीय आईटीआई संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन करने आने वाली छात्राओं के लिए अलग से हेल्प डेस्क बनाई गए हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि आईटीआई में दाखिला लेने वाले छात्र ऑनलाइन आवेदन कर दें, जिससे आगे किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें