फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से छह अप्रैल तक सरसों की खरीद के लिए शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल/कनीना। जिला प्रशासन ने एक से छह अप्रैल तक सरसों की खरीद का गांव वार शेड्यूल जारी कर दिया है। सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 4200 रुपये प्रति क्विंटल पर सरसों की खरीद की जा रही है।
डीसी डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि सरसों की खरीद किसानों से तिथि अनुसार जिले की विभिन्न मंडियों में होगी। उन्होंने बताया कि किसान अपनी सरसों दी गई तिथि के अनुसार बेचने के लिए खरीद केंद्र पर लाएं। किसान अपनी सरसों सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार हो तो ही खरीद केंद्र पर लाएं अन्यथा खरीद नहीं की जाएगी। नियमानुसार प्रति एकड़ 6.5 क्विंटल व अधिकतम एक किसान से 25 क्विंटल तक ही सरसों खरीदी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान अपने साथ गिरदावरी की कॉपी जो कि हलका पटवारी द्वारा प्रमाणित हो व खाता नंबर के साथ यह भी दर्शाया गया हो कि किसान ने अपनी जमीन में कितनी सरसों की बुआई की है। बैंक खाता नंबर की फोटो कॉपी, आईएफएससी कोड, निफ्ट कोड व बैंक कापी साथ लाएं। पहचान के लिए किसान स्वयं सत्यापित आधार कार्ड, किसान केडिट कार्ड, राशन कार्ड व वोटर आई कार्ड अवश्य लाएं। गेट पास के समय किसान स्वयं या उसकी पत्नी, पुत्र व बेटी का होना आवश्यक है। बता दें कि सरसों की खरीद 28 मार्च से हो रही है।
विज्ञापन

एक से छह अप्रैल का शेड्यूल-
-------------
नारनौल मंडी
एक अप्रैल को महरमपुर, दौचाना, जाखनी, जैलाफ, धरसू व नांगल काठा,दो अप्रैल को गांव गोद, भांखरी, बदोपुर, बलाह कलां व बलाह खुर्द,तीन अप्रैल को गहली, मकसूसपुर, हाजीपुर,जदपुर व सिलारपुर महता,चार अप्रैल को चिंडालिया, निवाजनगर, बास किरारोद, किरारोद अफगान,व बापडोली, पांच अप्रैल को नसीबपुर, लहरोदा, नांगतिहाडी, बडकोदा व बड़गांव, छह अप्रैल को फैजाबाद, हुडिना, डेरोली अहीर, नूनी अव्वल व कुतबापुर गांव के किसानों की सरसों की खरीद होगी।

नांगल चौधरी मंडी
एक अप्रैल को बिगोपुर, धोलेड़ा, बेरुंणडला, खातोली अहीर व खातोली जाट,दो अप्रैल को लुजोता, मुसनोता, पाचनौता, नांगल दर्गु व बायल गांव,तीन अप्रैल को निजामपुर, नियाजअलीपुर, नारेडी व बामनवास,चार अप्रैल को बनिहाड़ी, मौसमपुर व दताल गांव, पांच अप्रैल को कमानियां, छापड़ा, बीगोपुर, मुलौदी,छह अप्रैल को भोजावास, भुंगारका, चकमलिपुर व नांगल पीपा गांव के किसानों की सरसों की खरीद होगी।

महेंद्रगढ़ मंडी
एक अप्रैल को पल्ह, पाल, जाट मालड़ा, महेंद्रगढ़, दो अप्रैल को दुलोठ अहीर, गडानिया, बुडिन, गढ़ी, तीन अप्रैल को बलाना, बलायचा व बसई, चार अप्रैल को बवाना, भांडोर, निची व भुरजट गांव, पांच अप्रैल को भांडोर, ऊंची, कुरहावटा, जाटवास व निम्बी, छह अप्रैल को खरखड़ा, खैरोली, खातीवास व खातोद गांव के किसानों की सरसों की खरीद होगी।

सतनाली मंडी
एक अप्रैल को जड़वा व जवाहर नगर,दो अप्रैल को मांडोला व नांगल माला, तीन अप्रैल को ढाणा व डिगरोता,चार अप्रैल को गादडवास व नांवा गांव, पांच अप्रैल को पथरवा व श्यामपुरा, छह अप्रैल को सतनाली व सतनाली बास गांव के किसानों की सरसों की खरीद होगी।

कनीना मंडी
एक अप्रैल को सुंदरह, कोका, मोहनपुर व मानपुरा, दो अप्रैल को रामबास, ढाणा, पड़तल व भोजावास, तीन अप्रैल को नांगल, मोहनपुर, चेलावास, गुडा व इसराना,चार अप्रैल को ककराला, कपूरी व भडफ गांव के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी। पांच अप्रैल को रसूलपुर, केमला, पाथेडा व अगिहार, छह अप्रैल को करीरा, कोटिया, गाहडा व उन्हानी गांव के किसानों की सरसों की खरीद होगी।
विज्ञापन


अटेली मंडी
एक अप्रैल को बाछौद, बजाड़, बेगपुर, धनौंदा व फतेहपुर, दो अप्रैल को गणियार, गढ़ी, रुथल, गोकलपुर व कुंजपुरा गांव, तीन अप्रैल को मिर्जापुर, नांगल, नावदी, पृथ्वीपुरा व राजपुरा,चार अप्रैल को राताकलां, राता खुर्द, सागरपुर, सूजापुर व उनींदा गांव, पांच अप्रैल को ताजपुर, सलीमपुर, अटेली व गिरधरपुर, छह अप्रैल को कटकई, अटाली, सिलारपुर भीलवाड़ा व श्यामपुरा गांव के किसानों की सरसों की खरीद होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें