अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। सरपंच यूनियन के पूर्व प्रधान ठाकुर दलीप सिंह पाथेड़ा ने शुक्रवार को कनीना स्थित अपने कार्यालय में आसपास गांव के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने 12 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जनक्रांति यात्रा में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि 12 अगस्त को चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा जनक्रांति रथयात्रा के पांचवें चरण का आगाज महेंद्रगढ़ से कर रहे हैं। जोेकि कनीना से होती हुई जिले के विभिन्न शहरों एवं कस्बों में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए वर्तमान सरकार के खोखले दांवों से परेशान हर वर्ग का व्यक्ति अपना सहयोग देगा। उन्होंने बताया कि छह अगस्त को महेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक राव दान सिंह आरएस वाटिका में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और जनक्रांति यात्रा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देंगे।
इस अवसर पर बालूराम प्रधान कोका, वरिष्ठ समाजसेवी सतेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच नवीन कुमार यादव, कमल यादव सरपंच, सुनील चौधरी चेलावास, अघियार के सरपंच प्रतिनिधि राजसिंह, पूर्व सरपंच रामकिशन कोटियां, रमेश, अनेश, सीकु चौधरी कनीना, कृष्ण पहलवान चेलावास, जोगेंद्र उन्हाणी, पूर्व सरपंच विजय सिंह कोटिया, युवा नेता सुनील चेलावास, राव धर्मपाल पंच कोटियां के अलावा क्षेत्र के अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे।