फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश महोत्सव की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अनेक जगह गणेश महोत्सव की धूम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है। अनेक जगहों पर प्रथम पूज्य गणेश का पंडाल लगा गणेश वंदना की जा रही है। इनमेें सुबह और शाम को बड़ी संख्या में भगत एकत्र होते हैं। रविवार शाम को भी अनेक जगह आयोजित गणेश जी की पूजा में भगत उमड़े।
श्री गणेश उत्सव मंडल पुस्तक गली ने सत्यनारायण मंदिर में मनाए जा रहे 21वें गणेश महोत्सव में रविवार रात को गणेश जी आरती में मुख्य यजमान के रूप में राकेश सोनी परिवार ने शिरकत की। आरती के बाद भक्तों को मोदक वितरित किए गए। पंडित देवकीनंदन ने यजमान से विधिविधान पूर्वक गणेश जी का पूजन करवाया। पूजन के बाद आरती शुरू की गई।
विज्ञापन

मंडल के प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि गणेश उत्सव में 29 अगस्त मंगलवार को श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल और श्री संकट मोचन संकीर्तन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
चेतवाली कुई में मनाए जा रहे गणेश उत्सव में भी रविवार रात गणेश जी की आरती के बाद सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं। मंडल के सदस्य नितिन सोनी ने बताया कि 29 अगस्त मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। एक सितंबर को गणेश जी का विशाल जागरण होगा। इसमें सूफी गायक हमसर हयात निजामी गणेश जी का गुणगान करेंगे। इसके अलावा मोहल्ला रावका, नलापुर में सिल्ली वाले गणेश जी और मोड़ावाला मंदिर में भी गणेश महोत्सव की धूम रही। गणेशजी की भव्य आरती की गई।
पटीकरा गांव में चल रहा गणेश उत्सव
गांव पटीकरा में गोपाल सेवा समिति ने गणेश उत्सव का आयोजन कर रहा है। इसमें रोजाना दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक भागवत कथा हो रही है। इसमें वृंदावन से पधारे युवराज नंदन ठाकुर भागवत कर रहे हैं। सुबह शाम गणेश जी की आरती भी की जा रही है।
विज्ञापन

भक्तों के सिर चढ़कर बोल रहा गणेश महोत्सव का जादू
मंडी अटेली। नवयुवक मित्र मंडल की ओर से स्थानीय रोड़वालिया मंदिर में आयोजित किए जा रहे द्वितीय 11 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का जादू भक्तों के सिर चढ़कर बोल रहा है। महोत्सव के तीसरे भक्तों ने भजनों की गंगा में डुबकी लगाई और मनोहारी झांकियों को आनंद उठाया। महोत्सव में पंडित पवन भारद्वाज ने कहा कि गुरु ही ज्ञान का प्रकाश पुंज है। भगवान ने भी गुरु को श्रेष्ठ कहा है। गुरु का सम्मान हमेशा से होता आया है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उमेश भारद्वाज, त्रिभुवन भारद्वाज सहित मंडल के अन्य सदस्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें