फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलवश जहरीला पदार्थ खाने से सेवानिवृत जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भूलवश जहरीला पदार्थ खाने से सेवानिवृत्त जवान की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव मक्सूसपुर निवासी एक सेवानिवृत्त सेना जवान की भूलवश जहरीला पदार्थ खा लेने से मौत हो गई। उसका सोमवार को नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। गांव मक्सूसपुर निवासी 47 वर्षीय धनपत सिंह कुछ दिनों से बीमार थे। रविवार को उन्होंने भूलवश दवाई के स्थान पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हेें नारनौल के नागरिक अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें बहरोड़ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां धनपत ने रविवार रात को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस पर परिजन उसे नारनौल के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें