फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता का मूल्य वीरों के रक्त से चुकाया जाता है: मनीष वशिष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। जिला बार एसोसिएशन ने कारगिल विजय दिवस पर बुधवार को बार में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिला बार एसोसिएशन के मीटिंग हाल में बार प्रधान मनीष वशिष्ठ एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। जिसमें शहीदों के बलिदान को याद करके उनकी शहादत के सम्मान में सभी अधिवक्ताओं ने अपने स्थान पर खड़े होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान मनीष वशिष्ठ ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1999 में हमारे धूर्त पड़ोसी देश पाकिस्तान की सेना ने घुसपैठ करके हमारे देश की सीमा में चौकियों पर कब्जा कर लिया था। लेकिन भारतीय सेना ने 26 जुलाई को आपरेशन विजय की सफलता के बाद सभी घुसपैठियों को खदेड़ दिया। इस युद्ध में आज ही के दिन पाकिस्तान को करारी हार का मुंह देखना पड़ा था। वशिष्ठ ने कहा कि उस युद्ध में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा हरियाणा राज्य विशेषकर दक्षिणी हरियाणा ने भी अपने वीर सपूतों को खोया था। उन्होंने कहा कि आज हम उन वीर अमर शहीदों के कारण ही देश की अस्मिता को बचा सके हैं। उन्होंने कहा कि दो महीने तक चले युद्ध में देश के 500 से अधिक सैनिक शहीद हुए थे। बार प्रधान ने शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें उन वीर शहीदों पर गर्व है, जिन्होंने अपने प्राणों तथा परिवार की परवाह किए बिना, देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि सैनिक जो सीमा पर दिन रात जागकर ना केवल हमारी रक्षा करते हैं, अपितु सीने पर गोली खाकर देश की अस्मिता को भी बचाते हैं। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव हरीश कुमार, उप प्रधान राजेंद्र यादव, सह सचिव गजानंद दौचानिया, बार के पूर्व प्रधान हरिराम सैनी, कर्ण सिंह यादव, अनूप सिंह यादव, रविदत्त शर्मा, संजय महता, रामफल यादव, रतन सिंह, राजेश सैनी, अमित कुमार, विकास हुडिनवाल, सुभाष सैनी, प्रवीण कुमार, नरेन्द्र यादव सहित अनेकों अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें