फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने वाले 12 स्कूल होंगे सम्मानित

विज्ञापन
हरियाणवीं परंपराओं से संबंधित चित्र---संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सतनाली/महेंद्रगढ़। हरियाणवीं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य करने वाले महेंद्रगढ़ जिले के 12 स्कूलों को राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा राह क्लब सतनाली के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने सतनाली स्थित पीआरएस स्कूल में हुए कार्यक्रम में की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणवीं संस्कृति से संबंधित साहित्य पर भी राह संस्था की तरफ से 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए पहले एक हजार विद्यार्थियों को ‘हरियाणा को जानो’ पुस्तक की पर खरीद पर 65 रुपये प्रति पुस्तक का सहयोग देगा। इससे पहले राह क्लबों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के निदेशक नरेश सेलपाड़ ने उन्हें राह क्लब सतनाली के अध्यक्ष पद का दायित्व दोबारा से सौंपा है।
राह ग्रुप फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामनिवास वर्मा ने बताया कि स्कूली विद्यार्थियों को प्रदेश की संस्कृति से रूबरू करवाने के जिले के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों ब्लॉक स्तर पर दो-दो स्कूलों का चयन किया जाएगा। विद्यार्थियों को प्रदेश के संक्षिप्त परिचय के अलावा, हरियाणवीं स्वर व्यंजन, राज्य के प्रतीक चिन्हों, पड़ोसी राज्यों, देश के संदर्भ में हरियाणा का स्थान, प्रदेश में प्रथम पुरुष-महिलाओं, प्रदेश के इतिहास, नामकरण/ गठन, वर्तमान शहरों के प्राचीन नाम, भौगोलिक क्षेत्रों के उपनाम, प्राचीन अवशेषों के प्राप्ति स्थल, सीसवाल संस्कृति व सिंधु घाटी सभ्यता के क्षेत्रों, राज्यों के ऐतिहासिक टीलों, 1857 की क्रांति व स्वतंत्रता प्राप्ति में प्रदेश के योगदान के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करने वाले स्कूलों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उनके अनुसार कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को प्रदेश की भौगोलिक संरचना, मिट्टी के प्रकार, कृषि व पशुपालन, सिंचाई व्यवस्था, उत्पादन में जिलेवार स्थिति, बागवानी, प्रमुख फल एवं उत्पादन क्षेत्र, प्रमुख सब्जियां एवं उत्पादन क्षेत्र, फसल मसालों एवं उत्पादन, प्रमुख उद्योग एवं उत्पादन क्षेत्रों, प्रमुख खनिज व उनके प्राप्ति स्थानों, ऊर्जा संसाधन, वन्य संपदा, वन्य जीव संरक्षण, हरियाणा के राष्ट्रीय उद्यानों, प्रदेश के संरक्षण रिजर्व, प्रदेश सामुदायिक संरक्षण क्षेत्रों, प्रशासनिक व्यवस्था, कानून व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, रेलवे, मेट्रो परियोजनाओं, वायु परिवहन, नगर निकाय पंचायती राज, नगर निकायों, हरियाणा के पर्यटन स्थलों, वेशभूषा, आभूषण, लोक नृत्यों, हरियाणा में मूर्तिकला, प्रमुख लोकगीत, लोक वाद्य यंत्र, हरियाणा के लोक नाट्य, प्रमुख सांगी एवं उनकी रचनाएं, हरियाणवीं सिनेमा, वालीवुड में हरियाणा, प्रमुख मेले एवं पर्व-उत्सव, खेल-खिलाड़ी, खेल पुरस्कार व सम्मान, राज्य के शिक्षण संस्थानों सहित हरियाणवीं शब्दावली से संबंधित शब्द व भाषा साहित्य के बारे में संक्षिप्त रुप से अवगत करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के इस प्रयास से विद्यार्थी विधानसभा, वर्तमान मंत्रिमंडल, संसद में प्रदेश का प्रतिनिधित्व, हरियाणा के राज्यपाल, हरियाणा के मुख्यमंत्रियों, प्रशासनिक संरचना, प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के ब्रांड एंबेसडर, भूकंप प्रभावित जोन, पानी की किल्लत वाले जिलों, प्रदेश की जलवायु, वर्षा, तापमान, आर्द्रता, जिलेवार सभी जिलों की विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
तीन चरणों में होगी प्रतियोगिता
विद्यार्थियों को प्रदेश के गौरवशाली इतिहास व वर्तमान उपलब्धियों से रुबरु करवाने के मकसद से स्कूल से लेकर जिला स्तर पर हरियाणा को जानो नामक प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी। प्रतियोगिता के पहला चरण स्कूल स्तरीय होगा। उसमें चयनित छह विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके लिए कक्षा चार व पांच के लिए एक ग्रुप, कक्षा छह, सात व आठ के लिए दूसरा, कक्षा नौवीं व दसवीं के लिए तीसरा व कक्षा 11वीं व 12वीं के लिए चतुर्थ ग्रुप बनाया जाएगा।
विद्यार्थियों को क्या होगा लाभ
राह क्लब सतनाली के अध्यक्ष संदीप शर्मा के अनुसार अध्यापकों के प्रयासों से जहां विद्यार्थी प्रदेश के इतिहास से रुबरु होंगे, वहीं भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षा में उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस पुस्तक को वैज्ञानिक सिद्धांतों के हिसाब से तैयार किया गया है। इससे विद्यार्थियों को बौद्धिक विकास भी होगा। साथ ही वे हरियाणवी शब्दावली व संस्कृति के प्रत्येक पहलुओं को भी नजदीक से जान पाएंगे।

राह क्लब सतनाली के अध्यक्ष संदीप शर्मा को सम्मानित करते केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड हरियाणा सरक?- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें