फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 12 नये संक्रमित मिले, 30 मरीज हुए ठीक

विज्ञापन
कोरोनारोधी टीका लगाती महिला स्वास्थ्यकर्मी । संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कोरोना का संक्रमण अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। 3-4 दिनों से जिले में 50 से कम संक्रमित मिल रहे हैं। रविवार को 12 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया तो, 30 लोग ठीक भी हुए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में रविवार को मिल 12 संक्रमितों के साथ कुल पॉजिटिव की संख्या 24472 हो गई है। वहीं 24180 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। रविवार को 30 मरीज ठीक हुए। वहीं अब तक जिले में 159 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है, जबकि 133 सक्रिय केस बचे हैं। जिले में 13 फरवरी तक 246462 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें से 113776 लोगों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना के अब तक 518454 सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से 1559 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। रविवार को हुडा नारनौल, आदर्श नगर नारनौल, बड़कोदा, बुचोली, ढाढोत, डुलाना, जाट गुवाना, नांगल चौधरी, अटेली, नांगल सिरोही में 1-1 तथा कनीना में 2 कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें