फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य, गायन और पोस्टर मेकिंग में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
नृत्य, गायन और पोस्टर मेकिंग में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। यदुवंशी शिक्षा निकेतन सतनाली में यदुवंशी इंटर स्कूल के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम की अध्यक्षता यदुवंशी ग्रुप के वाइस चेयरमैन एडवोकेट करण सिंह यादव ने की। इस कार्यक्रम में यदुवंशी ग्रुप के आठ स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें महेंद्रगढ़, नारनौल, थनवास, कोसली, सोहली, रेवाड़ी, गुरुग्राम व जींद शामिल है। इस अवसर पर बच्चों ने एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गायन, समूह गायन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ राव बहादुर सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। ग्रुपडांस में रेवाड़ी स्कूल प्रथम एवं सतनाली स्कूल दूसरे स्थान पर रही। समूहगान में रेवाड़ी प्रथम एवं महेंद्रगढ़ यदुवंशी द्वितीय स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग के पहले ग्रुप में प्रथम स्थान पर थनवास व दूसरे स्थान पर नारनौल स्कूल रहा। ओवर आल चैंपियन रेवाड़ी स्कूल रहा जबकि रनअप सतनाली स्कूल रहा। इस मौके पर जज की भूमिका सविता शर्मा, वंदनाशर्मा एवं सतीश गोस्वामी ने निभाई। इस मौके पर प्राचार्य बाबूलाल, सुजान ठेकेदार, प्रताप शास्त्री, डायरेक्टर सुरेंद्र यादव, शिखर यादव, नीरज तिवाड़ी, अरुण, बरखा सिंह, सहित सभी स्कूलों का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें