अमर उजाला ब्यूरो
महेन्द्रगढ़। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में मार्केट कमेटी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन सूरत सिंह सैनी को बनाने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा थे। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि सबसे पहले वे उन वीर जवानों को याद करते हैं, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान देशविरोधी ताकत को मुंहतोड़ जवाब दिया। 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष को हमारा देश आज कारगिल दिवस के रूप में मना रहा है।
कार्यक्रम में उन्होंने चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ के विकास में अब ज्यादा तेजी आएगी, क्योंकि मार्केट कमेटी में नवनियुक्त चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उनका महेंद्रगढ़ और यहां के लोगों से विशेष जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने महेंद्रगढ़ के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस कारण यह क्षेत्र निरंतर पिछड़ता गया। अब भाजपा की प्रदेश सरकार समूचे हरियाणा के साथ ही महेंद्रगढ़ क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा का राजपूत और सैनी समाज के लोगों ने फूलों का बड़ा हार पहना कर, स्मृति चिह्न प्रदान कर और मतीरा भेंट कर अभिनंदन किया। दोनों समाजों के अनेकों लोगों ने मंच से आभार प्रकट करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री प्रो. शर्मा ने हर समाज सहित मार्केट कमेटी में हमारे समाज को उचित प्रतिनिधित्व देकर गौरव बढ़ाया है। इसके बाद प्रो. शर्मा ने मार्केट कमेटी के कार्यालय में जाकर चेयरमैन कंवर डालूसिंह और वाइस चेयरमैन को कार्यभार संभलवाया। इस अवसर पर एसडीएम विक्रम आईएएस सहित अन्य अधिकारियों के अलावा विक्रम सिंह, पूर्व विधायक शशिरंजन परमार, नपा प्रधान रीना बंटी, वाईस चेयरमैन रमेश बोहरा, पार्षदों में डॉ. तरुण यादव, देवंद्र सैनी, डॉ. कृष्ण भिंडी, अमित मिश्रा, जेबी सैनी, छोटू सैनी, सतनाली पंचायत समिति चेयरपर्सन मोनिका आदि उपस्थित थे।