फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मान्यता के लिए 115 प्ले स्कूलों ने किए आवेदन, दो स्कूल मानक पर खरे उतरे

Thu, 11 Sep 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-13नारनौल के एक प्ले स्कूल में खेलते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिले में 115 प्ले स्कूल के मालिकों ने मान्यता के लिए आवेदन किए थे लेकिन 2 विद्यालय ही विभाग के मानकों को पूरा कर सके।
विज्ञापन


जिले में प्ले स्कूलों के संचालन के लिए अब सरल पोर्टल पर सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके अलावा प्ले स्कूलों को मान्यता बनाए रखने के लिए दस्तावेज देना अनिवार्य है। इसके बाद विभाग की टीम स्कूलों में जांच करने के लिए आएगी। इसमें जब तक दस्तावेज पूरे नहीं होंगे फाइल को भेजकर उसे पूरा करने को कहा जाएगा। इसे लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग को अब तक 115 नए आवेदन प्राप्त हैं।, सिर्फ दो ही प्ले स्कूल ऐसे हैं जो मानकों पर खरे उतरे हैं।

वर्तमान में जिले में लगभग 200 प्ले स्कूल गली-मोहल्लों में चल रहे हैं लेकिन दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण विभाग द्वारा अभी इनकी जांच शुरू नही हो पा रही है। सूत्रों के अनुसार कई स्कूल बिना मान्यता और जरूरी दस्तावेजों के ही वर्षों से चल रहे हैं। विभाग ने जिन स्कूलों के दस्तावेज अधूरे पाए उनको दोबारा आवेदन के निर्देश दिए हैं। विभाग जल्द ही निरीक्षण अभियान चलाया जा सकता है। निरीक्षण के लिए महिला बाल विकास विभाग से पीओ, सीडीपीओ, एक अधिकारी बीओ ऑफिस से तथा एक डीसीपीयू विभाग से शामिल रहेंगे।
विज्ञापन



इंसेट

इससे पहले ऑफ लाइन की जा चुकी है जांच
जिले में चल रहे प्ले स्कूलों द्वारा 30 अप्रैल तक फाइलें महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में जमा करवाई थीं। इसके बाद जून में सभी प्ले स्कूलों की विभाग द्वारा जांच भी जा चुकी है। इसके बाद वह जांच पंचकूला से निरस्त कर दी गई। सभी प्ले स्कूलों को मान्यता के लिए आनलाइन दस्तावेज अपलोड करने को कहा गया। इसके बाद अब यह प्रक्रिया फिर से चल रही है।
इंसेट
प्ले स्कूल की मान्यता के लिए ये हैं मुख्य नियम
प्ले स्कूल जिस भवन में चल रहा है उस भवन की सेफ्टी जांच पीडब्ल्यूडी से करवा कर रिपार्ट, हाइजेनिक सर्टिफिकेट, फायर एनओसी, सीए द्वारा ऑडिट रिपोर्ट, जिस प्ले स्कूल में गाड़ियां हैं उनकी पूरी जानकारी और स्कूल के प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी कैमरे होने की रिपोर्ट आदि प्ले स्कूल संचालकों को ऑनलाइन करनी है।
विज्ञापन

वर्जन-
प्ले स्कूलों के लिए अभी दो ही फाइलों को ठीक पाया गया है। 115 फाइलें आई थीं। शेष प्ले स्कूलों को जल्द जरूरी दस्तावेज देने को कहा गया है। जल्द ही फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्रवाई भी होगी।
सुमन यादव, सीडीपीओ, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें