फोटो 9 नांगल चौधरी में सप्लाई लाइन से पानी बाहर निकलता। संवाद
नांगल चौधरी। कस्बे के विभिन्न वार्डों में पानी सप्लाई नियमित नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाइप लाइन में लगे वाॅल्व जगह-जगह लीक हो गए हैं। इस कारण ज्यादातर पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है।
अशोक कुमार और रामप्रसाद का कहना है कि कई दिनों से सप्लाई लाइन में लगे वाॅल्व से लगातार पानी बह रहा है। इसकी सूचना कई बार विभाग को दी गई लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब जगह-जगह गड्ढे बनने लगे हैं।
वार्ड के लोगों ने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द लीकेज का ठीक कराकर पानी की बर्बादी को रोका जाए। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।