नारनौल। गांव महरपुर में एक बीपीएल परिवार के घर में सोमवार की सुबह सिलेंडर लीक होने के बाद सिलेंडर में आग लग गई। इससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
महिला लक्ष्मी देवी पत्नी कर्मबीर ने बताया कि सोमवार की सुबह जब वह अपने घर में चाय बना रही थी तो अचानक घर में रखे सिलेंडर में आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक आग पूरे घर में फैल गई तथा देखते ही देखते आग से काफी सामान जल गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची तथा आग पर काबू पाया गया। आग बुझाते समय लक्ष्मी देवी के पैर भी झुलस गए। ग्रामीणों ने पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।