अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर के मोहल्ला पुरानी सराय में जगदीश सैनी ने नवजात पोती के जन्म पर रविवार शाम कुआं पूजन करवाया। परिचितों को प्रीतिभोज भी करवाया।
नवजात कन्या स्वीटी के पिता सुनील सैनी उर्फ सोनू ने बताया कि उसकी पत्नी सरिता देवी ने 20 जून को कन्या को जन्म दिया। लक्ष्मी के रूप में परिजनों को मिली कन्या की खुशी में जश्न की तैयारी शुरू हुई। इसके बाद रविवार को तय कार्यक्रम के अनुसार कन्या स्वीटी का कुआं पूजन किया गया। परिचितों को प्रीतिभोज करवाया गया। इस मौके पर नवजात कन्या के दादा जगदीश सैनी, दादी सोमवती, रघुवीर सैनी, प्रधान जयप्रकाश सैनी, चितरूराम, गैंदाराम, जसवंत सोनी, बलवान सैनी, माडूराम, मोहनलाल, विजय कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।