फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अखाड़ा प्रतियोगिता में प्रविंद्र ने जीता जिला केसरी का खिताब, आजाद बने जिला कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में चल रही जिला अखाड़ा प्रतियोगिता व जिला कुमार व जिला केसरी दंगल में मंगलवार को उच्चत के प्रविंद्र ने जिला केसरी का खिताब जीता। जिला कुमार बाघोत के आजाद बने। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ज्योति रानी ने किया।
ज्योति ने कहा की प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के हित में अनेक योजनाओं को संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि आज का युवा खेलों को अपना भविष्य चुन रहा है। इस मौके पर कुश्ती प्रशिक्षक नरेंद्र ने बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता की विजेता महिला पहलवान 25 फरवरी से कैथल में तथा पुरुष पहलवान फरीदाबाद में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोपहर बाद आयोजित समापन समारोह में जिला खेल एव युवा कार्यक्रम अधिकारी ज्योति रानी ने विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न अखाड़ों से आए अखाड़ा संचालकों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में ये रहे विजेता
प्रतियोगिता में जिला केसरी में उच्चत के प्रविंद्र प्रथम और बाघोत के सोनबीर द्वितीय स्थान पर रहे। जिला कुमार में बाघोत के आजाद प्रथम और बाघोत के बलजीत द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर 17 आयु वर्ग में के 45 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में आशीष प्रथम व मोहित दूसरे स्थान पर रहे। 48 किलोग्राम भार वर्ग में धर्मबीर प्रथम व विनय दूसरे स्थान पर रहे। 51 किलोग्राम भार वर्ग में जय यादव प्रथम व पवन दूसरे स्थान पर रहे। 55 किलोग्राम भार वर्ग में सौरभ प्रथम व अंकुश दूसरे स्थान पर रहे। 60 किलोग्राम भार वर्ग में यादवेंद्र प्रथम व सुमित दूसरे स्थान पर रहे। 65 किलोग्राम भार वर्ग में हरेंद्र प्रथम तथा प्रशांत दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-21 में 57 किलोग्राम भार वर्ग में मन्नू प्रथम तथा रवि दूसरे स्थान पर रहे। 61 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में जयपाल प्रथम व अंकित दूसरे स्थान पर रहे। 65 किलोग्राम भार वर्ग में योगेश प्रथम तथा रवि दूसरे स्थान पर रहे। 70 किलोग्राम में आजाद प्रथम व सोनू दूसरे स्थान पर रहे। 74 किलोग्राम में बलजीत प्रथम व अभिषेक दूसरे स्थान पर रहे। 79 किलोग्राम भार वर्ग में पंकज प्रथम तथा सोनू दूसरे स्थान पर रहे। 86 किलोग्राम भार वर्ग में सोनबीर प्रथम तथा रमेश दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार पुरुष वर्ग के 21 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में 57 किलोग्राम में अंकित प्रथम व अमन दूसरे स्थान पर रहे। 61 किलोग्राम में सुनील प्रथम तथा रमेश दूसरे स्थान पर रहे। 65 किलोग्राम में गौरव प्रथम व नरेश दूसरे स्थान पर रहे। 70 किलोग्राम में सत्यबीर सिंह प्रथम व रविंद्र दूसरे स्थान पर रहे। 74 किलोग्राम में सोनू प्रथम तथा रवि दूसरे स्थान पर रहे। 79 किलोग्राम भार में जयपाल प्रथम तथा जयभगवान दूसरे स्थान पर रहे। 86 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में अनिल प्रथम तथा अंकित दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें